फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उमस भरी गर्मी से तीन लोग हुए बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित

Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में उमस भरी गर्मी में शनिवार को नजीराबाद, बर्रा व सीसामऊ इलाके में तीन लोग बेसुध हालत में सड़क पर पड़े मिले। हैलट में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। नौबस्ता के हंसपुरम, आवास विकास निवासी अजय मिश्रा (52) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी शालिनी व बेटी इशिता है। साले शैलेश अवस्थी ने बताया कि सीसामऊ पुलिस से सूचना मिली कि शुक्रवार शाम द्वारिकापुरी में सड़क किनारे खड़े ठेले पर अजय बेसुध हालत में मिले थे।
विज्ञापन


हैलट में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, दादानगर कच्ची बस्ती, लोकनायक कॉलोनी निवासी विजय सिंह (45) पत्नी ऊषा देवी व दो बच्चे आयुष और संजना के साथ रहते थे। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह साइकिल से काम के लिए निकले थे। बर्रा तीन स्थित दरोगा गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोकनगर नजीराबाद निवासी संजय अरोड़ा (50) नजीराबाद पुलिस को बेसुध हालत में मिले थे, अस्पताल में उन्हें भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें