तीनों फर्में पान मसाला पैकिंग सामग्री बनाने के साथ ही 50 से ज्यादा कंपनियों के लिए पैकिंग तैयार करती हैं। शुरुआती जांच में तीनों जगह पर बड़े पैमाने पर स्टाक में गड़बड़ी मिली थी। कपूर पैक प्रिंट और कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग ने गड़बड़ी की बात स्वीकार भी की थी।
एसजीएसटी की एसआईबी की अलग-अलग टीमों की ओर से तीन पान मसाला पैकेजिंग फर्मों पर की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। तीनों फर्मों से 59 लाख रुपये जमा कराए हैं। एक करोड़ से ज्यादा का स्टाक जब्त किया गया है।
विज्ञापन
कर चोरी की आशंका में मंगलवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह, ग्रेड टू एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा और अरविंद मिश्रा के निर्देश पर टीमों ने फजलगंज स्थित कपूर पैक प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड, कालपी रोड स्थित कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड और पनकी स्थित लैटेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के यहां एक साथ छापा मारा था।
तीनों फर्में पान मसाला पैकिंग सामग्री बनाने के साथ ही 50 से ज्यादा कंपनियों के लिए पैकिंग तैयार करती हैं। शुरुआती जांच में तीनों जगह पर बड़े पैमाने पर स्टाक में गड़बड़ी मिली थी। कपूर पैक प्रिंट और कपूर फ्लेक्सिबल पैकिंग ने गड़बड़ी की बात स्वीकार भी की थी। इसके दोनों फर्म के संचालकों ने क्रमश: 20 लाख और 14 लाख रुपये जमा कर दिए थे।
विज्ञापन
कपूर फ्लेक्सिबल के यहां 70 लाख से ज्यादा का अघोषित स्टाक मिला था। तीसरी फर्म लैटेक्स केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के यहां बुधवार सुबह तक जांच चली। यहां भी बड़े पैमाने पर पैकेजिंग मैटीरियल का स्टाक मिला था। फर्म संचालक ने गड़बड़ी स्वीकार कर 25 लाख रुपये जमा किए हैं। तीनों जगहों पर मिले स्टाक का मिलान किया जा रहा है।