Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के नौबस्ता, कल्याणपुर और अनवरगंज सर्किल में तैनात तीन सहायक पुलिस आयुक्तों का शासन स्तर से गैर जनपद तबादला कर दिया गया है, जिसके तहत अभिषेक राहुल को अलीगढ़, दिलीप कुमार सिंह को मिर्जापुर और मंजेय सिंह को अयोध्या भेजा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात तीन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के गैर जनपद तबादले कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में नौबस्ता, कल्याणपुर और अनवरगंज सर्किल में तैनात अधिकारियों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। तीनों अधिकारियों के तबादले से कमिश्नरेट के इन सर्किलों में जल्द ही नए एसीपी की तैनाती होगी।
विज्ञापन
तबादला सूची के अनुसार, एसीपी नौबस्ता अभिषेक राहुल को अलीगढ़, एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह को मिर्जापुर और एसीपी अनवरगंज मंजेय सिंह को अयोध्या भेजा गया है। तीन महत्वपूर्ण सर्किलों के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब नए अधिकारियों की तैनाती पर नजर रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में आने वाले दिनों में अन्य स्तरों पर भी फेरबदल होने की संभावना है।