फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रधानमंत्री से मिलने वालों की होगी कोरोना की जांच, थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी

Thu, 29 May 2025 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी। साथ ही थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। जांच निगेटिव आने के बाद ही लोग प्रधानमंत्री से मिल पाएंगे। इसके लिए चकेरी एयरफोर्स और सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगा दी गई हैं। स्वास्थ्यकर्मी मौके पर ही ब्लड सैंपल लेकर एंटीजन जांच करेंगे। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


चकेरी एयरपोर्ट पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव कुमार की अगुवाई में टीम रहेगी। इसमें लैब टेक्नीशियन अनुराग दास और कर्मचारी कृष्ण कुमार चौधरी हैं। सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह, लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमार, मनीष शर्मा और कर्मचारी अनिल कुमार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें