विजयनगर में बुधवार शाम घरेलू विवाद में सास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बहू को घर से लेकर सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा। आरोप है कि उनके कपड़े खींचकर अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला के अनुसार बुधवार शाम वह खाना बना रही थीं तभी सास और उनके साथ दस लोग अचानक घर में घुस आए और पीटना शुरू कर दिया। वह जब तक अपना बचाव करतीं आरोपी पति और बच्चों को घसीट-घसीट कर मारने पीटने लगे। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार महिला की तहरीर पर सास समेत दस लोगों के विरुद्ध बलवा करने, व्यक्ति को चोट पहुंचाने और घर में घुसने, महिला की गरिमा को भंग करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।