फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डेंगू से शहर में तीसरी मौत, 35 नए संक्रमित, 12 साल के बच्चे की निजी अस्पताल में हुई मौत

Mon, 07 Nov 2022 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डेंगू हेमरेजिक से कानपुर में पहली मौत हुई है। इसके अलावा उर्सला की लैब से 35 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 31 शहर के और चार बाहर के हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू से रविवार को तीसरी मौत हो गई। मरने वाला 12 साल का स्वरित त्रिपाठी शास्त्रीनगर का रहने वाला था। उसे डेंगू हेमरेजिक फीवर (खून का बहना) था। डेंगू हेमरेजिक से शहर की यह पहली मौत है। अन्य दो रोगियों को डेंगू संक्रमण के साथ दूसरे रोग भी थे। इसके अलावा उर्सला की लैब से 35 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इनमें 31 शहर के और चार बाहर के हैं। शास्त्रीनगर के रहने वाले थोक दवा कारोबारी विशाल त्रिपाठी के बेटे स्वरित त्रिपाठी (12) को मंगलवार को बुखार आया था। इसके बाद उसे क्षेत्र के डॉक्टरों को दिखाया गया। बुधवार को हालत बिगड़ी तो परिजन लाजपतनगर स्थित अस्पताल ले गए। वहां से मना कर देने पर सर्वोदयनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का ब्लडप्रेशर गिर रहा था। विशाल ने बताया कि वह मां के साथ पैदल चलकर अस्पताल गया, लेकिन हालत बिगड़ती गई और मौत हो गई।

विज्ञापन

स्वरित के फेफड़ों में खून का रिसाव हुआ था और सांस तंत्र फेल हो गया। इसके साथ ही शरीर के दूसरे अंदरूनी अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। यह पहला रोगी है, जिसकी डेंगू हेमरेजिक फीवर की डायग्नोसिस तैयार की गई। उसकी डायग्नोसिस में डेंगू हेमरेजिक फीवर, मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम (एमओडीएस) लिखा है। इसके पहले सिंधी कालोनी की हृदया और मंगलाविहार की चित्रलेखा की मौत हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी।  सर्वोदयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती 10 मरीज भी डेंगू संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें