ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों का कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर को हैरिसगंज पुल के पास से जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि उसकी पहचान फतेहपुर, मलवा निवासी पप्पू पासवान के रूप में हुई।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वह फतेहपुर से ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों के कीमती सामान चोरी कर लेता था। गति धीमी होने पर ट्रेन से कूदकर भाग जाता था। साथ ही प्लेटफाॅर्म पर भी वारदात करता था। आरोपी पर कानपुर व फतेहपुर में कई मामले दर्ज हैं। संवाद
यात्री का पर्स बरामद कर सौंपा
जीआरपी ने यात्रा के दौरान गुम हुए कानपुर के एक यात्री का पर्स बरामद कर उसे लौटा दिया। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल से यात्रा कर रहे नौबस्ता के केशवनगर निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी ने चोरी होने की सूचना दी। बताया गया कि उसमें करीब 12 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, छह-कार्ड, मेट्रो कार्ड आदि थे। ट्रेन के कोच अटेंडेंट को साथ लेकर तलाश करने पर यात्री का पर्स बोगी में ही मिल गया। पर्स अरुण को लौटा दिया गया।