रिटायर्ड बैंककर्मी के बंद घर में चोरी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र की केडीए कॉलोनी में सोमवार रात शातिर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार राजस्थान स्थित दिगंबर मंदिर के दर्शन के लिए गया हुआ था। चोरों ने वारदात के बाद मौके पर अपनी चप्पलें और औजार भी छोड़ दिए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, केडीए कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एसबीआई कर्मी का परिवार वर्तमान में राजस्थान में है। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन सूचना पीड़ित के जेके कॉलोनी निवासी भतीजे को दी गई। घर के भीतर का नजारा देख परिजनों के पैर उखड़ गए; अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।