चप्पल पहनकर आलू साफ करने पर भड़के एचबीटीयू के छात्र
- फोटो : amar ujala
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के श्रीधराचार्य हॉस्टल में मंगलवार सुबह मेस कर्मचारियों की शर्मनाक लापरवाही उजागर हुई है। खाना बनाने की तैयारी के दौरान कर्मचारियों द्वारा चप्पल पहनकर पैरों से आलू साफ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और भारी संख्या में डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय जा पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल और मेस की व्यवस्थाएं लंबे समय से बदहाल हैं और उनकी सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।