Kanpur News:रामादेवी दूध मंडी से एयरफोर्स स्टेशन जाने वाली सड़क पांच महीने से टूटी पड़ी है और पानी से भरी है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। रात में अंधेरा होने पर गिरकर चोटिल होने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
कानपुर में रामादेवी दूध मंडी से एयरफोर्स स्टेशन जाने वाली सड़क इलाके के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के लिए करीब पांच महीने पहले यह सड़क खोदी गई थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
नतीजतन, सड़क पर हर तरफ पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इलाकाई लोगों ने बताया कि दिन हो या रात, सड़क पर भरे पानी और गड्ढों के कारण चलना दूभर हो गया है। रात में जब बिजली गुल हो जाती है, तो अंधेरा और भी बढ़ जाता है, जिससे कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।