कूष्मांडा मंदिर मार्ग से हटा अवैध कब्जा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में कूष्मांडा देवी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पालिका द्वारा बनवाई गई सीसी रोड के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। पालिका द्वारा पहले दी गई नोटिसों के बावजूद कब्जे न हटाने पर कार्रवाई की गई।
पालिका द्वारा जारी की गई नोटिसों के बेअसर होने पर शुक्रवार को ईओ महेंद्र कुमार ने पुलिस व पालिका कर्मियों के साथ कब्जे हटवाए जाने की कमान संभाली। इस दौरान कब्जेदारों ने कुछ विरोध करने की भी कोशिश की, लेकिन ईओ के तेवर देख वह हिम्मत नहीं जुटा पाए।