फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा के मैदानी इलाकों में तेज होगी शीतलहर, ला-नीना के असर से बढ़ेगी जानलेवा गलन, ये है अलर्ट

Fri, 02 Jan 2026 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में तीन जनवरी से बर्फीली हवाएं गलन बढ़ाएंगी। 97% नमी और पश्चिमी विक्षोभ के बाद आने वाली हिमालयी हवाओं के कारण अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
kanpur weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर और तेज होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हिमालय पर बर्फबारी हो रही है और हवाओं की गति थमी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के निकलते ही हिमालयी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे सर्द बर्फीली हवाएं शीत लहर को तेज करेंगी। साथ ही, जेट स्ट्रीम और ध्रुवीय हवाएं नीचे आ गई हैं।

विज्ञापन

प्रशांत महासागर में ला-नीना गतिविधि भी सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण माहौल में नमी 97 फीसदी पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में कानपुर परिक्षेत्र में रात का तापमान एक डिग्री और दिन का 3.5 डिग्री बढ़ गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जाते ही तीन-चार जनवरी से बर्फीली हवाएं आ जाएंगी। इससे ठंड और गलन में तेजी आएगी।

विज्ञापन

kanpur weather - फोटो : amar ujala
गुरुवार को भी दृश्यता शून्य रही
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का घेरा है, लेकिन अभी उसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। डॉ. पांडेय ने बताया कि पांच जनवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे हिमालयी क्षेत्र में और बर्फबारी बढ़ेगी। सीएसए के मौसम विभाग ने सुबह और रात में घने कोहरे और शीत लहर के प्रकोप का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दृश्यता भी शून्य रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें