स्टाफ की अभी तक तैनाती नहीं की
शासन ने अभी तक आउटसोर्स के स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को अनुमति नहीं दी है। जब तक स्टाफ नहीं आएगा, बर्न वार्ड पूरी तरह चालू नहीं किया जा सकता। हैलट के स्टाफ से इसे फौरी तौर पर शुरू जरूर किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्स स्टाफ की भी जरूरत रहेगी। शासन ने स्टाफ को मंजूरी दे दी, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं की है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने में कितना वक्त लगेगा, अभी यह भी तय नहीं है। सबसे अहम बात उपकरणों की है।
इस वजह से भरोसा नहीं होता
- बर्न वार्ड के बुनियादी काम बाकी हैं।
- सबसे जरूरी बिजली की व्यवस्था नहीं।
- स्टाफ स्वीकृत हुआ लेकिन नियुक्तियां नहीं हुईं।
- इसमें कितना वक्त लगेगा, कोई सीमा तय नहीं है।
- उपकरणों की व्यवस्था नहीं है।