फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दीयों की रोशनी से शहर जगमग, पटाखों ने बिखेरी सतरंगी छटा

Mon, 20 Oct 2025 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीपावली पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर सोमवार शाम पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी में डूबा नजर आया। घरों, प्रतिष्ठानों और कारखानों में भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद आतिशबाजी की शुरुआत हुई जो देर रात तक चलती रही। पटाखों ने आसमान में सतरंगी छटा बिखेरी। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के बनवास पूरा करने के बाद अयोध्या पहुंचने पर दीपावली मनाई गई थी तभी से यह परंपरा चली आ रही है। सोमवार सुबह घरों और प्रतिष्ठानों को सजाया गया। बंदनवार लगाए गए और फूलों की लड़ी से सजावट की गई। बच्चों और महिलाओं ने रंगोलियां बनाईं। शाम को शुभ मुहूर्त पर लोगों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद आंगन से लेकर घर के हर कोने में दीपक जलाए गए। पूजन के बाद लोगों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। बच्चों ने फुलझड़ियां जलाईं। आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन

दीपावली पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर जगमगाए दीप
व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों में पूजन कर व्यवसाय में लाभ की कामना की। सरसैया घाट, परमट, मैस्कर घाट, लक्ष्मण घाट, सिद्धनाथ घाट दीपों से जगमगाते रहे। आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर गोविंदनगर, जेके मंदिर और इस्कान में भक्तों ने पूजन कर दीप जलाए। परमट स्थित श्रीधन महालक्ष्मी श्री कुबेर धाम में मां वैभव लक्ष्मी और कुबेर के दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें