कानपुर के पनकी स्थित निजी बैंक में कर्मचारी विवाद अब जातिगत बयानबाजी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद विवाद गहराता दिख रहा है। इस बयान पर ऋतु त्रिपाठी ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि अगर वह ठाकुर हैं, तो मैं भी ब्राह्मण हूं।
ऋतु का कहना है कि वह छह जनवरी को बैंक में इस्तीफा देने और रिलीविंग लेटर लेने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें अनावश्यक रूप से रोका गया। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया गया। वहीं आस्था की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने किसी की जाति नहीं पूछी और न ही कोई अपशब्द कहा।