फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: जांच में चालक शिवम, कोर्ट में पेश हुआ ड्राइवर मोहन, बोला- मैं ही चला रहा था गाड़ी

Wed, 11 Feb 2026 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए शिवम मिश्रा के बजाय अब ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में खुद गाड़ी चलाने की बात कबूली है। इस नए मोड़ से पुलिस की अब तक की जांच और साक्ष्यों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
लैंबॉर्गिनी मामले पर कोर्ट में पेश होने आया मोहन ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट मामले में बुधवार को घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में अब तक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा को वाहन चालक बताया जाता रहा, लेकिन कोर्ट में लैंबॉर्गिनी के ड्राइवर मोहन को पेश किया गया है। बता दें कि पुलिस की जांच में शिवम मिश्रा का नाम आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस पूरे मामले में पहले वाहन रजिस्टेशन के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जब मामला मीडिया की सुर्खिंया बना, तो तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने आया। पहले एफआईआर में केवल वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख था। परिवार ने शुरू से ही शिवम को बेगुनाह बताया। साथ ही, पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें