फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कटखने बंदरों का आतंक, तीन दिन में आधा दर्जन घायल, प्रधान बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 30 Jul 2025 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल के नारायणपुर गांव में कटखने बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोग घरों से निकलने और बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और ग्रामीणों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
कटखने बंदरों का आतंक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के नारायणपुर गांव में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और परिजन उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडे लेकर जाते हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इनमें गांव के बीरेश पासवान, अमन पासवान, शबनम और चंदर सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिनका फिलहाल उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटखने बंदरों का आतंक - फोटो : amar ujala
ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार 1076 हेल्पलाइन पर बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। ग्रामीणों ने मिलकर बंदरों को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। इन कटखने बंदरों का आतंक इस कदर व्याप्त है कि लोग खेतों में, खलिहानों में जाने से डर रहे हैं और बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें