फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने दी खौफनाक सजा, बच्चे के बाल उखाड़े, एफआईआर

Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को खौफनाक सजा दे डाली। शिक्षक पर बच्चे को पीटने और बाल उखाड़ने का आरोप है। पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी रतनपुर डूडा कॉलोनी स्थित पंचमुखी विद्यालय के प्रबंधक अरुण कटियार पर एक बच्चे को बुरी तरह पीटने और बाल उखाड़ने का आरोप लगा है। शनिवार को बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनका बेटा कक्षा तीन का छात्र है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते (पांच नवंबर) उनके बेटे ने हिंदी का होमवर्क नहीं किया था। जिसके चलते अरुण कटियार ने पहले उसे क्लास के बाहर निकाल दिया। इसके बाद बुरी तरह से पीटने के बाद उसके सिर के बाल उखाड़ कर हाथ में दे दिए और कहा कि जाकर अपने घर में दिखाना।

बच्चा घर पहुंचा तो उसकी हालत काफी खराब थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजन सीपी से मिले। पुलिस कमिश्नर ने मामले में एफआईआर के निर्देश दिए। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें