धमकी देकर जबरन कराया गर्भपात
संगीत के कार्यक्रमों में अक्सर उससे मुलाकात होने के बाद वर्ष 2023 में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हिंदू बताकर उन्हें धोखे में रखा। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक ने पीटकर मार डालने की धमकी देकर जबरन गर्भपात कराया।
घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाए
इस दौरान उसने अपना असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रॉनी बताया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजन ने उसे घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए घर में रहने को मजबूर कर दिया। इस दौरान अभिषेक के पिता, मां, बहनें व अन्य गाली गलौज कर मारपीट करते थे।
कर्नलगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
आरोपियों ने जबरन दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। 26 फरवरी को आरोपियों ने उसे पीटा चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपये छीन लिए। आरोपी उससे करीब एक लाख रुपये भी ले चुके हैं। सोमवार को दोबारा मारपीट किए जाने पर कर्नलगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी अभिषेक को किया गिरफ्तार
एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध, गर्भपात कराने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।