वह गिटारवादक है। संगीत के कार्यक्रमों में अक्सर उससे मुलाकात होने के बाद वर्ष 2023 में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हिंदू बताकर उन्हें धोखे में रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक पर दबाव बनाया, तो उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जबान से नहीं पलटेगा।
आरोप है कि बाद में उसने पीट-पीटकर मार डालने की धमकी देकर जबरन गर्भपात कराया। इस दौरान उसने अपना असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रॉनी बताया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन ने उसे घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाए,जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए घर में रहने को मजबूर कर दिया। इस दौरान अभिषेक के पिता, मां, बहनें व अन्य गाली गलौज कर मारपीट करते थे। आरोपियों ने जबरन दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। 26 फरवरी को आरोपियों ने उसे मारापीटा चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपये छीन लिए।
आरोपी उससे करीब एक लाख रुपये भी ले चुके हैं। सोमवार को दोबारा मारपीट किए जाने पर कर्नलगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध,गर्भपात कराने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।