फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए में जान पहचान है, दो करोड़ दो नहीं तो देशद्रोह के मुकदमे फंसा दूंगा, टेनरी संचालक को मिली धमकी

Mon, 01 Jun 2020 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर स्थित चकेरी जाजमऊ के एक टेनरी संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने मैसेज भेजकर कहा है कि उसकी एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) में जान पहचान है।
विज्ञापन


वह देशद्रोह के मुकदमे में फंसवा देगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी तनवीर अनवर की संजय नगर में अहमद इंटरनेशनल नाम से टेनरी है।

अनवर के अनुसार 30 मई की रात को उनके मित्र जाजमऊ निवासी अजहर हसन उर्फ मुन्ना ने उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा। इसमें लिखा था कि एनआईए ने दिल्ली में टेनरी संचालक व बिल्डर समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इसमें तनवीर और मुन्ना का भी नाम है। पता चला कि यह मैसेज चमनगंज निवासी आसिफ मुनीर ने भेजा था। उन्होंने आसिफ को फोन कर बात की तो कहा कि वह मुकदमा खत्म करा देगा, इसके बदले दो करोड़ रुपये देने होंगे। इसके बाद उन्होंने रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें