कानपुर स्थित डफरिन अस्पताल परिसर में रहने वाले कोरोना संक्रमित कर्मचारी के वृद्ध (80) पड़ोसी की रविवार रात को मौत हो गई। शव घर में ही रखवाकर कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।
नेगेटिव आने पर परिजन अंतिम संस्कार कराएंगे। डफरिन के कर्मचारी में 28 मई को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिजनों समेत सीधे इसके संपर्क में आने वाले 14 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। अस्पताल कर्मियों, पड़ोसियों सहित 54 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
डफरिन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने से पहले ही एक की मौत हो गई। शव डफरिन परिसर स्थित घर में ही रखवाए जाने से अस्पताल कर्मियों, मरीजों, तीमारदारों में दहशत है।