आर्थिक अपराध शाखा की महानिदेशक ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की डीजी नीरा रावत ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले बड़े मामलों के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को वह कानपुर में ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची। निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारित करने के लिए कहा।
इसके बाद उन्होंने कई लंबित मामलों की जानकारी ली। कुछ लंबित विवेचनाओं में नाराजगी भी जाहिर की। डीजी ने 10 से 15 करोड़ की ठगी वाली विवेचनाओं पर सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पूर्व पर्याप्त साक्ष्य संकलन जरूर करें ताकि कोर्ट में आरोपियों को राहत न मिल सके।