फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इसरो के निशुल्क ऑनलाइन कोर्स में लें दाखिला, कक्षा से 10 से 12 तक के छात्र ऑनलाइन करें आवेदन

Mon, 05 Jul 2021 09:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोर्स में ‘पर्यावरण अध्ययन के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस की उपयोगिता’ विषय पर जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआरएस) के माध्यम से जाएगा।
विज्ञापन
इसरो सेंटर - फोटो : ISRO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) छात्रों को मुफ्त में ऑनलाइन कोर्स कराएगा। इसरो ने इच्छुक छात्रों से आवेदन मांगे हैं। छात्र 20 जुलाई तक https://eclass-intl reg.iirs.gov.in/schoolregistration पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


कोर्स में ‘पर्यावरण अध्ययन के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस की उपयोगिता’ विषय पर जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआरएस) के माध्यम से जाएगा। इसमें कक्षा 10, 11 और 12 के छात्र आवेदन कर सकते हैं। पढ़ाई 26 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन होगी।

लेक्चर को आईआईआरएस यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। रोजाना 45-45 मिनट के दो व्याख्यान होंगे। पहला सुबह 10 बजे से और दूसरा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। छात्र अपने सवालों को चैट बॉक्स में भेज सकते हैं। उत्तर व्याख्यान के पांच मिनट के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें