फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के इन शहरों में अभी कुछ दिन और सताएगी उमस, 10 जुलाई से मानसूनी बारिश की संभावना

Mon, 05 Jul 2021 09:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में भीषण गर्मी में बढ़ती उमस से लोग परेशान हैं। ऐसे में बारिश ही राहत की एक मात्र उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में अगले कुछ दिनों तक हवा में नमी बढ़ने से उमस की अधिकता रहेगी। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन


लेकिन इन हवाओं के साथ नमी में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी पड़ेगी। पिछले दो दिन में महानगर सहित पूरे मंडल में कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था।

बादलों की वजह से अब इसमें कमी आ रही है, लेकिन उमस बरकरार है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिन गर्म हवा नहीं चलेगी। उमस ज्यादा रहेगी। बताया कि पूरे क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


धूप के साथ बदली भी बनी रहेगी। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। मानसूनी बारिश 10 जुलाई से होने की संभावना दिख रही है। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.4 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें