फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर में रामा विश्वविद्यालय के सफाईकर्मी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

Wed, 01 Feb 2023 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भैयालाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में मंधना बिठूर रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत में भैयालाल दोहरे (27) का सिर कुचला शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में सुबह क्रिकेट खेलने आये युवकों ने शव देख ग्राम प्रधान राहुल सिंह को सूचना दी। सूचना पर एडीसीपी लखनलाल यादव, एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय, बिठूर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट मिली है।

विज्ञापन


युवक के शव के पास मिले मोबाइल पर जब शादीशुदा बहन बेबी का फोन आया तो युवक की शिनाख्त हुई। मृतक की मां रेशमा मूल रूप से सड़वापुर मानीमऊ कन्नौज की रहने वाली हैं, जो बिठूर के रामनगर में किराए पर रहकर रामा विश्वविद्यालय में सफाईकर्मी का काम करती हैं।

मां रेशमा ने बताया कि मृतक भैया लाल पांच बेटों में सबसे बड़ा था। वह रामा विश्वविद्यालय में सफाईकर्मी का काम करता था। मंगलवार सुबह वह काम के लिए निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा और मोबाइल लगातार स्विच आफ बताता रहा। मृतक की मां रेश्मा ने बताया कि पति रामसनेही की मौत पांच साल पहले बीमारी के चलते हो गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें