फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन के आगे कूदकर निलंबित सिपाही ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 21 Mar 2023 03:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हेड कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राहुल वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी लाल बंगला एनटू रोड निवासी हेड कांस्टेबल राहुल वर्मा ने खपरा मोहाल रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार वह 7-8 माह से हर्ष फायरिंग के मामले में निलंबित चल रहा था।

विज्ञापन


जिससे वह काफी परेशान रहता था। वह मानसिक परेशानी के चलते तीन-चार दिन से उर्सला अस्पताल में भर्ती था। जानकारी के अनुसार राहुल 2006 बैच का सिपाही था। वह लाल बंगला स्थित एनटू रोड में किराए के मकान में रहता था। घर में उसकी पत्नी बबली, 9 साल का बेटा कुणाल व 5 साल की बेटी है।

परिजनों ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे हर्ष फायरिंग में फंसा  दिया था। जिसकी जांच चल रही थी। इस बीच में कई बार अफसरों से बहाली के लिए मिला, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। इससे वह डिप्रेशन में चला गया था। आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया। बताया कि वह निलंबित होने के दौरान बेकरगंज में तैनात था। घटना के बाद से परिजनों ने का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें