फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: तबीयत खराब होने की बात कह सोया, सुबह फंदे पर लटका मिला बीएससी छात्र; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Apr 2026 02:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कन्नौज निवासी बीएससी छात्र ने कानपुर के कल्याणपुर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को परिजनों से तबीयत खराब होने की बात कहकर सोया था, सुबह दोस्त ने शव लटका देखा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास में किराए पर रहने वाले बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची एसीपी और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्नौज के ठठिया निवासी शिव सिंह राजमिस्त्री है। परिवार में पत्नी श्यामा देवी इकलौता बेटा प्रांजुल सिंह (25), बेटी काशिश है।

विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा करीब दो साल से कल्याणपुर के आवास विकास में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वहीं, से पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसने फोन पर सभी से बात की। पिता के अनुसार बेटे ने उनसे बात करने पर बोला था कि वह आज तबीयत ठीक नहीं है, सोने जा रहा है।

अंदर से दरवाजा बंद होने की बात बताई
इसके बाद उसने फोन काट दिया। सुबह दो बार उसकी तबीयत जानने के लिए कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद दूसरे कमरे में रहने वाले बेटे के दोस्त रोहन को कॉल की। बात कराने कि बात कही, तो उसने अंदर से दरवाजा बंद होने की बात बताई। काफी दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने तुरंत खिड़की से झांककर देखा।
विज्ञापन

">http://



पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया

उसका शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। उसने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। एसीपी ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सकते हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें