फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ FIR; छात्रा को नौकरी का झांसा देकर की थी ज्यादती, जांच कर होगी कार्रवाई

Tue, 14 Apr 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस लाइन में तैनात योगेंद्र सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की एफआईआर हुई है। यह कार्रवाई शारदानगर के हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की शिकायत पर कोतवाली में हुई है। छात्रा ने सिपाही पर नौकरी और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि उसे सिपाही योगेंद्र जनवरी में आगरा जाते समय ट्रेन में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उसने नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसको लेकर उसने उसको फरवरी में मिलने के लिए पुलिस लाइन में बुलाया। यहां पर आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें