फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: अम्मी-अब्बू मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाऊंगा, लिखकर छात्र ने फंदा लगा दी जान, जांच शुरू

Sat, 08 Nov 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर स्थित एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद को फंदे से लटकाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से सपने पूरे न कर पाने के लिए माफी मांगते हुए, खुदकुशी का जिम्मेदार खुद को ठहराया।
विज्ञापन
kanpur suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अम्मी अब्बू माफ करना...मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाऊंगा...लिखकर रावतपुर में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र मोहम्मद आन (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। रूम पार्टनर नमाज पढ़कर लौटा तब उसे घटना की जानकारी हुई। पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर जांच की।

विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। रामपुर के भंवरका निवासी मोहम्मद आन रावतपुर के हितकारीनगर के हॉस्टल में बरेली निवासी रूम पार्टनर इमदाद हसन के साथ रहता था। वह चार दिन पहले ही हॉस्टल आया था। इमदाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर मोहम्मद आन से नमाज के लिए साथ चलने को कहा, तो उसने मना कर दिया।

kanpur suicide case - फोटो : amar ujala
भविष्य को लेकर बहुत तनाव में होने की बात लिखी
वह उस टाइम इयर फोन लगाए था।  नमाज से लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर भी काई जवाब नहीं मिला तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो मोहम्मद आन का शव पंखे के कुंडे से बंधे फंदे से लटका मिला। शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्र ने अपने भविष्य को लेकर बहुत तनाव में होने की बात लिखी।
विज्ञापन

kanpur suicide case - फोटो : amar ujala
कमरे को बंद कर दिया गया
सुसाइड नोट में खुदकुशी करने व इसका जिम्मेदार खुद को ठहराया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है। कमरे को बंद कर दिया गया। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजन अगर तहरीर देंगे, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें