फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारत पेट्रोलियम डिपो के पास मिला तीन माह पुराना कंकाल, पुलिस को शव एसिड से जलाने की आशंका

Sat, 08 Nov 2025 09:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी स्थित बीपीसीएल डिपो की बाउंड्री के पास एक किसान के खेत में करीब तीन माह पुराना मानव कंकाल मिला है। उसके आसपास की घास जली होने के कारण पुलिस को हत्या के बाद एसिड डालने की आशंका है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन माह पुराना मानव कंकाल मिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी में पेट्रोलियम डिपो (बीपीसीएल) की बाउंड्री के पास शुक्रवार को तीन माह पुराना कंकाल मिला। कंकाल के पास घास जली होने के कारण हत्या के बाद एसिड डालने की भी आशंका है। खेत मलिक की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। कंकाल को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

सचेंडी भौंतीखेड़ा के पास संजयनगर स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो की बाउंड्री है। इसके एक तरफ कुछ किसानों के खेत हैं। ये खेत भी बीपीसीएल की बाउंड्री में ही हैं। इन्हीं में से एक खेत संजयनगर के परितोष का है। इस पर बीपीसीएल और परितोष के बीच कोर्ट में वाद चल रहा है।

तीन माह पुराना मानव कंकाल मिला - फोटो : amar ujala
खेत पर गए, तो कंकाल नजर आया
परितोष के खेत में धान की फसल है। परितोष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह खेत पर गए, तो कंकाल नजर आया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कंकाल को बाहर निकालकर बाउंड्री वाल के गेट पर ताला डाल दिया। कंकाल के आसपास की फसल झुलसी हुई लग रही है।
विज्ञापन

तीन माह पुराना मानव कंकाल मिला - फोटो : amar ujala
डीएनए जांच कराई जा रही है
इससे हत्या के बाद एसिड डालने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब तीन माह पुराना है। कंकाल महिला का है या पुरुष का इसका पता नहीं चल सका है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि डीएनए जांच कराई जा रही है। अगर कोई शिकायत मिलेगी, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें