फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: पंचायत सहायिका की बहन से सरेआम अभद्रता-मारपीट, आहत होकर कर ली आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 02 Aug 2023 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक के अभद्रता से आहत होकर युवती ने खुदकुशी की है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के पिपरगवां में पंचायत सहायिका की बहन से शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त न आने पर गांव के युवक ने अभद्रता और मारपीट कर दी। इससे आहत होकर युवती ने मंगलवार तड़के फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वहीं, प्रेम प्रसंग में भी जान देने की चर्चा है। राजेंद्र यादव की गांव के बाहर मिठाई की दुकान है। उनका एक बेटा रामजी, दो शादीशुदा बेटियां बिनगवां निवासी सुषमा यादव, बौद्धनगर निवासी शिक्षिका रूबी यादव व छोटी बेटी सोनम (22) थी। रामजी के अनुसार, सुषमा गांव में ही स्थित पंचायत भवन में काम करती है।
वह किसी काम से ससुराल गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुषमा ने फोन करके सोनम को किसी काम से कार्यालय भेजा था। आरोप है कि वहां गांव का रहने वाला शकील आया और सोनम को पंचायत सहायिका समझकर शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त न आने को लेकर अभद्रता की। सोनम ने विरोध किया तो मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है घटना
आरोप है कि कार्यालय में पेंशन के लिए कुछ और महिलाएं भी मौजूद थीं। घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जती से आहत होकर सोनम ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस पर बिना कार्रवाई के टरकाने का आरोप
आरोप है कि मारपीट की जानकारी सोनम ने घर पर दी। परिजन उसे लेकर कोरिया पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई उन्हें टरका दिया। मंगलवार सुबह सोनम ने पिता की दुकान खुलवाने में मदद की। इसके बाद ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें