मौत के बाद छात्रा का मोबाइल नहीं मिला
छात्रा ने तहरीर में दो मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया था जिसकी सीडीआर पुलिस ने निकाल ली है। पुलिस ने छात्रा के पिता से उसका मोबाइल मांगा जिस पर पिता ने मोबाइल गुम हो जाने की बात बताई है। पिता के अलग-अलग बात कहने की वजह से पुलिस भी घटना के पीछे बताए जा रहे कारणों को लेकर सशंकित है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि जब पिता से मोबाइल गुम होने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बेटी लगातार कह रही थी कि उसे फोन आ रहे हैं। इस पर सिम तोड़ देने की बात पिता द्वारा कही गई थी। छात्रा ने सिम हटा दिया था। छात्रा की मौत के बाद उसका मोबाइल नहीं मिला।
अश्लील वीडियो भेजने वाला छात्रा की पहचान का
एसीपी ने बताया कि मृतका ने पुलिस को बताया था कि अश्लील वीडियो और फुटेज भेजने वाला युवक पहचान का है। ऐसे में साइबर अपराध की संभावना की बजाय ब्लैकमेलिंग की संभावना अधिक लगती है। पुलिस के मुताबिक वह इस घटना के खुलासे के काफी करीब है। पिता से कुछ सवाल पूछे गए हैं, जिनके सही जवाब आते ही घटना का राजफाश हो जाएगा।