फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक लेकर 42 दिन तक होगा काम, रेलवे बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

Tue, 18 Mar 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चीफ इंजीनियर ब्रिज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्य के दौरान रेलवे की गैंगमैन की टीम के अलावा दो अतिरिक्त पेट्रोलिंग मैन दो शिफ्टों में लगाए गए हैं। इसके अलावा रेलवे पुलिस  मौजूद रहेगी। ट्रेनों का आवागमन सुबह आठ से लेकर शाम पांच तक नौ घंटे के लिए अपलाइन पर पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर के बीच पड़ने वाले ब्रिटिश जमाने के रेल गंगा पुल का निरीक्षण करने मंगलवार दोपहर दिल्ली रेलवे बोर्ड से चीफ इंजीनियर ब्रिज आरपी सिंह पहुंचे। वह दिल्ली से सीधे कानपुर सेंट्रल आए, जहां से निरीक्षण करते हुए रेल गंगा पुल होकर उन्नाव की ओर पुलिया नंबर 108 तक गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 मार्च से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लेकर रेल गंगा पुल के अप रेल लाइन के दुरुस्तीकरण का काम होना है। 

विज्ञापन

इसमें एच बीम टाइप के नए चैनल स्लीपर बिछाए जाएंगे और पुरानी हो चुकी लोहे की चादरों को हटाया जाएगा। कार्य की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज वह पहुंचे हैं। संबंधित कार्यदाई एजेंसियों व अधीनस्थ लखनऊ मंडल के रेल अधिकारियों के साथ उन्होंने रेल गंगा पुल का कानपुर ओर से उन्नाव की ओर तक निरीक्षण किया है। इसमें यह देखा गया कि कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे और तकनीकी खामियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नौ घंटे के लिए अपलाइन पर बंद रहेगा आवागमन
इसको लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्य के दौरान रेलवे की गैंग मैन की टीम के अलावा दो अतिरिक्त पेट्रोलिंग मैन दो शिफ्टों में लगाए गए हैं। इसके अलावा रेलवे पुलिस  मौजूद रहेगी। ट्रेनों का आवागमन सुबह आठ से लेकर शाम पांच तक नौ घंटे के लिए अपलाइन पर पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

पुलिया ब्रिज बनाने का काम अंतिम चरण में
उन्होंने बताया कि उन्नाव की ओर पड़ने वाली छमक नाली रेल पुलिया संख्या 108 व 109  का भी निरीक्षण किया है। दरअसल, यहां भी डाउन रेल लाइन पर पुलिया ब्रिज बनाने का काम हो रहा है, जो अंतिम चरण पर है। निरीक्षण के दौरान डीएन प्रवेंद्र सिंह, एडीएन लखनऊ मंडल राहुल जबरवाल, चीफ पीडब्लूआई उन्नाव महेश कुमार मीणा, पीडब्लूआई रमेश कुमार, आईओडब्लू हर्ष वल्लभ समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें