फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केआईटी कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मांगों को लेकर दूसरे दिन भी विरोध, बोले- देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 12 Dec 2025 08:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रूमा स्थित केआईटी कॉलेज में छात्रों ने लंबित मांगों और प्रबंधन की उपेक्षा के खिलाफ लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कैंपस के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया था। बीटेक प्रथम वर्ष और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने आरोप लगाया कि यदि उनकी मांगों को कॉलेज प्रबंधन जल्द पूरा नहीं करता है।

विज्ञापन

तब वे सभी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। छात्रों का कहना है कि लगातार समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रबंधन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है इसी को लेकर शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और समाधान की स्पष्ट घोषणा की मांग करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें