फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड पर डबल लाइन का संचालन शुरू, 120 KM की रफ्तार से दौड़ी एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 12 Dec 2025 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड पर सीआरएस के सफल निरीक्षण और 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड ट्रायल के बाद शुक्रवार को नवनिर्मित डाउन लाइन पर लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस का सफलतापूर्वक संचालन शुरू हो गया है।  
विज्ञापन
बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड पर डबल लाइन का संचालन शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शुक्रवार को बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड पर पहली यात्री गाड़ी के संचालन से नए रेलखंड की शुरुआत हुई। इससे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आधारभूत ढ़ाचे के विस्तार एवं परिचालन क्षमता को विशेष उपलब्धि हासिल होगी। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र प्रणजीव सक्सेना के दो दिवसीय निरीक्षण एंव सफल स्पीड ट्रायल के बाद नवनिर्मित दूसरी लाइन पर पहली यात्री गाड़ी का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। नवनिर्मित डाउन लाइन पर लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस को चलाया गया।

विज्ञापन

इस ट्रैक पर करीब 120 घंटे की स्पीड के साथ ट्रेन का संचालन किया गया। जो इसकी तकनीकी संरचनाओं की मजबूती एवं सुरक्षा को परखने के लिए किया गया था। रेल संरक्षा आयुक्त ने कहा कि दोहरी लाइन के चालू होने से झांसी मंडल में लाइन क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी, इससे भविष्य में नई यात्री गाड़ियों के संचालन, समय-सारिणी के बेहतर पालन तथा यात्री एवं माल परिवहन की दक्षता में महत्वपूर्ण वृद्धि संभव होगी। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें