एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई। उसका मोबाइल खंगाला गया, ऐसे कोई साक्ष्य सामने नहीं आए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा ने उसी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी की। आशंका है कि छात्रा डिप्रेशन में थी। इस वजह से ऐसा कदम उठाया। जांच अंतिम दौर में है। पुलिस केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। एसीपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच कर रही है।
ये था पूरा मामला
सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज में चौथी मंजिल से बीए की छात्रा अदीबा (20) ने छलांग लगा दी। करीब छह घंटे तक हैलट के आईसीयू में वह जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही, लेकिन आखिर में वह हार गई। पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भी हादसा या साजिश के बिंदु पर भी तफ्तीश की गई।