सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम
- फोटो : amar ujala
रात करीब 11 बजे डीसीएम चालक मो. उस्मान केबिन में सो रहा था। तभी कुछ आवाजें सुनकर वह उठा और देखा कि तीन अज्ञात युवक डीसीएम की बैटरी खोल रहे हैं। उसने आवाज़ दी, तो दो युवकों ने उस पर कट्टा तान दिया और जेब में रखे सात हजार रुपये लूटकर भाग गए। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।