फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आवारा कुत्तों ने बकरी को मार डाला, मोर व नीलगाय के बच्चे को किया जख्मी, ग्रामीण बोले- प्रशासन करे मदद

Tue, 26 Aug 2025 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेमरा गांव में सप्ताह भर में कुत्तों ने 10 बकरियों को मार डाला है। इसके अलावा, मोर व नीलगाय के बच्चे को जख्मी कर दिया है।
विज्ञापन
बकरियों को ले जाता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में कुत्तों के आतंक से लोग खौफजदा हैं। सोमवार को सेमरा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने श्रीनारायण कुरील के पशुबाड़े में धावा बोलकर किसान की एक बकरी को मार डाला और दो को जख्मी कर दिया। इस गांव में सप्ताह भर में 10 बकरियों को कुत्ते मार चुके हैं। वहीं, बेरीखेड़ा गांव में एक मोर को कुत्तों ने दबोचकर घायल कर दिया। मुरलीपुर गांव में नीलगाय के झुंड पर हमला बोलकर एक बच्चे का पेट फाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलगाय का बच्चा - फोटो : amar ujala
सेमरा गांव के ग्रामीणों ने बताया सप्ताह भर में गांव की 10 बकरियों को कुत्तों का झुंड मार चुका है। सोमवार को दोपहर बेरीखेड़ा गांव में कुत्तों के झुंड ने मोर को दबोच लिया। यह देखकर किसान झल्लर यादव ने कुत्तों को खदेड़कर मोर को बचाया। कुत्तों के हमले से मोर घायल हो गया है। शाम को मुरलीपुर गांव के बाहर संडौली मार्ग में नीलगाय के झुंड में जंगली कुत्तों ने हमला बोलकर उसके एक बच्चे का पेट फाड़ दिया। ग्रामीणों ने घायल नीलगाय के बच्चे को गांव लाकर इलाज करने के बाद वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें