कानपुर में प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुड्डू और परिचालक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने सरसौल सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों फतेहपुर के रासुपुर निवासी हैं और ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग और ईंट लेकर कोयला नगर कानपुर जा रहे थे। तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर ईंट और मौरंग बिखर गई, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर निकलने लगे।