फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Theft: दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, पीड़ित को चौकी पर लटका मिला ताला, थाने में लगाई गुहार

Wed, 21 Jan 2026 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर स्थित सूरज स्वीट्स के बगल में स्थित पान की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई है। पीड़ित सूचना देने गुजैनी चौकी पहुंचा, तो वहां ताला लगा मिला।

विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस पिकेट के ठीक सामने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रामगोपाल चौराहे पर स्थित सूरज स्वीट्स के बगल में एक पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार आनन फानन शिकायत दर्ज कराने गुजैनी चौकी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala

http://

पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर ताला लगा हुआ था और कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली और लापरवाही से पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। आगे बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान, सिगरेट के कार्टन और नकदी समेत लाखों का माल बटोर ले गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें