फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, दो साइकिल सवारों की मौत, चालक भी घायल…हैलट में भर्ती

Sun, 18 Jan 2026 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सुजातगंज में नशे में धुत कार चालक ने दो साइकिल सवारों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस अनियंत्रित कार ने कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के सुजातगंज में रविवार तड़के एक अनियंत्रित कार ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों साइकिल सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में कार चालक भी घायल हो गया है, जिसका उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुजातगंज में रविवार की सुबह कार श्यामनगर निवासी चालक इम्तियाज श्यामनगर रोड से सुजातगंज की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रहे साइकिल सवार प्रशांत झा और शैलेश तेज रफ्तार की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो साइकिल सवार और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान प्रशांत और शैलेश की मौत हो गई। वहीं, घायल इम्तियाज का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ई-रिक्शा और दो वाहन भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



चालक के नशे में होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक चालक इम्तियाज के नशे में होने के आशंका है। हादसे के बाद गाड़ी के चारों हैंडल खोले गए, तो गाड़ी से बदबू आ रही थी। इतना ही नहीं, उसके मुंह से भी काफी बदबू आ रही थी। माना जा रहा है कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस के मुताबिक कार चालक ने एक अन्य कार, एक ई-रिक्शा और एक लोडर समेत दो अन्य साइकिल को भी टक्कर मारी थी। गनीमत रही थी इस दौरान वाहनों में किसी भी आदमी के मौजूद नहीं होने पर बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें