फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: मौनी अमावस्या पर मंदाकिनी तट पर उमड़ी भारी भीड़; लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी…दान-पुण्य भी किया

Sun, 18 Jan 2026 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मौनी अमावस्या पर धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बीच भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
धर्मनगरी में उमड़ी आस्था की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की कड़ाके की ठंड के बावजूद, धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं का आगमन शुक्रवार देर शाम से ही शुरू हो गया था। सुबह से ही रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मंदाकिनी के शीतल जल में स्नान करने के बाद लोगों ने घाट पर बैठे पुरोहितों को अन्न, वस्त्र और तिल का दान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

http://

जय कामतानाथ और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे

स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान मत्यगजेंद्र नाथ का जलाभिषेक किया और प्राचीन कामतानाथ मंदिर में माथा टेका। स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालुओं का रुख कामदगिरि पर्वत की ओर रहा। पांच कोस की इस परिक्रमा मार्ग पर जय कामतानाथ और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन

धर्मनगरी में उमड़ी आस्था की भीड़ - फोटो : amar ujala

भरतकूप और मानिकपुर में भी रही रौनक
परिक्रमा पथ पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। भारी संख्या में पुलिस बल और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। बता दें कि मुख्य नगर के अलावा भरतकूप, राजापुर और मानिकपुर क्षेत्रों में भी नदियों और पवित्र सरोवरों पर स्नान का विशेष महत्व दिखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें