फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: रजबहे में गिरी तेज रफ्तार कार, दूसरे वाहन को बचाने में हुआ हादसा, चालक समेत चार गंभीर घायल

Fri, 13 Mar 2026 12:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के जिठौली रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में एक कार रजबहे में गिर गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के जिठौली रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भदरस रजबहा के गौरनपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर रजबहे में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जिठौली की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन

http://



रेलिंग तोड़कर कार गिरी नीचे

तेज रफ्तार कार गौरनपुर पुलिया की रेलिंग से टकराई और उसे तोड़ते हुए सीधे रजबहे में जा गिरी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।  सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें