घाटमपुर विधानसभा में विशेष अभियान दिवस
- फोटो : amar ujala
कानपुर में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में 218-घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची के साथ अपनी टेबुल पर मुस्तैद नजर आए।
नए अर्ह युवाओं और नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चल रहे इस अभियान को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।