वह मेरा दोस्त है, समय खराब है तो हर कोई तहरीर दे रहा
अवनीश और उसकी पत्नी के खिलाफ किदवईनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने वाले कारोबारी को लेकर पुलिस ने पूछताछ की। अवनीश ने कहा कि वह उसका दोस्त है। वर्तमान में समय खराब चल रहा तो हर कोई तहरीर दे रहा है। हालांकि उसने कहा कि उसके पास पूरे रिकाॅर्ड है कि पैसा क्यों और किस मद में लिया गया।
टीम ने पूछताछ की है। आरोपी ने ज्यादातर सवालों के गोलमोल जवाब दिए हैं। जो नाम उसने बताए हैं पुलिस उनका सत्यापन करेगी। उसमें सच्चाई निकलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रविन्द्र कुमार, डीसीपी साउथ