फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बहला फुसलाकर हिंदू शादीशुदा महिला का अपहरण, धर्म परिवर्तन कर किया शारीरिक शोषण

Mon, 19 Aug 2024 11:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहला फुसलाकर शादीशुदा हिंदू महिला का अपहरण के बाद युवक ने धर्मांतरण कर निकाह किया। धर्मांतरण के बाद महिला का नाम भी बदल गया। विरोध पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर बकेवर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले महिला के पिता ने बताया कि पुत्री की शादी 28 जनवरी 2023 को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के पहले से कानपुर घाटमपुर कोतवाली के सिकवाड़ा निवासी अमन कुरैशी पुत्र अबरार जानवरों का कारोबार करता है। वह काम सिलसिले से क्षेत्र में आता जाता था। परिवार के घर में न होने पर अमन कुरैशी नौ मई को घर पहुंचा और पुत्री को घर से ले गया। गांव के कुछ लोगों ने अमन को पुत्री को ले जाते देखा था। अमन व अबरार से बेटी को छोड़ने की बात कही। उन दोनों ने बोला कि बेटी को भूल जाओ। धर्मपरिवर्तन कर वह शबनम हो गयी है। उसका अमन से निकाह हो गया है।

दोबारा खोजने की कोशिश पर परिवार को मार डालने की धमकी दी। साजिश के तहत पुत्री का धर्मपरिवर्तन और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उसने 10 जून को पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि मामले में अमन कुरैशी, अबरार कुरैशी, अबरार की पत्नी मोबीना, नफीस कुरैशी, मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का प्रमुख शहर का मौलाना
युवती के पिता का आरोप है कि अमन का पिता अबरार धर्म परिवर्तन का मास्टरमाइंड है। वह कट्टर मुस्लिम है। कई लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाता है। उनका धर्म परिवर्तन कराने के बाद अपने मजहब में शादी कराता है। इस काम में अबरार का साला नफीस कुरैशी व कई मौलवी शामिल हैं। लड़कियों को बरगलाकर फतेहपुर शहर ले जाते हैं। जहां इनका प्रमुख मौलवी धर्मपरिवर्तन और निकाह कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें