अलग-अलग जगह अभियान चलाया
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने अलग-अलग जगह अभियान चलाया। पुलिस का जोर शराब पीकर हुड़दंग करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर रहा। क्राइम ब्रांच, खुफिया, एलआईयू समेत अन्य विभागों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। सभी जोन के अंतर्गत अभियान चला।
जोन क्षेत्र नशे में धुत मिले चेक हुए वाहन शमन शुल्क
पूर्वी 43 116 464 28500
पश्चिम 45 131 468 --
दक्षिण 96 407 656 132500
सेंट्रल 48 268 310 32500
मारपीट की हल्की घटनाएं
शहर में नए साल के जश्न में कुछ क्षेत्रों में बहसबाजी और हल्की मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मामला शांत करा दिया। कुछ लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इनमें नौबस्ता, बाबपुरवा, फीलखाना, हरबंशमोहाल, रायपुरवा, बर्रा, गोविंदनगर, रावतपुर क्षेत्र शामिल हैं। बिठूर रोड, कल्याणपुर पनकी रोड, डबल पुलिया में देर रात लौटने पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों में टक्कर हुई। नए साल के जश्न होटल, रेस्टोरेंट और मॉल के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े मिले। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों के चालान कराए। पांच चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। स्पीड रडार गन से भी वाहनों की रफ्तार देखी गई। परेड, घंटाघर, नवाबगंज, रायपुरवा में पुलिस को देखकर वाहन सवार दूसरे रास्ते से भाग निकले।
शहर में नए साल पर पुलिस की ओर से जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़क पर नशे में धुत मिले और बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर कानपुर