फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्टेटस पर “मिस यू पापा” लिखकर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, पिता की मौत से अवसाद में चल रहा था, जांच शुरू

Thu, 04 Sep 2025 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रायपुरवा थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को पिता की मौत से अवसाद में चल रहे युवक ने मोबाइल स्टेटस में पिता को याद करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई सुजल ने सुबह शव देखा और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के भन्नापुरवा में युवक ने मोबाइल पर पापा मिस यू का स्टेटस लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पिता की मौत के बाद से अवसाद में चल रहा था। जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को पिता राजकुमार की कैंसर की से मौत हो गई थी। इसके बाद से उनका बेटा सचिन (23) अवसाद में चल रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन

परिवार में बड़ा भाई सौरभ और छोटा सुजल मां रीता हैं। देर रात सचिन ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह भाई सुजल ने देखा तो शाेर मचाया, जिससे उसे फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की मौत के बाद युवक अवसाद में चल रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें