कानपुर में बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति को घर से निकाल दिया। दंपति दर दर भटकते रहे। शनिवार को जब पुलिस कमिश्नर चकेरी पहुंचे तो बुजुर्ग दंपति भी वहां आ गए। सीपी ने उनकी समस्या सुनी। दंपति के साथ उनके घर पहुंचे। उनको उनका हक दिलाया और बेटे-बहू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
जाजमऊ निवासी एक बुजर्ग दंपति काफी समय से परेशान थे। दोनों को उनके ही बेटे-बहू ने बेघर कर दिया था। पुलिस अफसरों और थाने चौकी के सामने पीड़ित दंपति गुहार लगा चुके थे लेकिन किसी ने मदद की। वो हर दिन ऐसे ही भटक रहे थे।
शनिवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण चकेरी थाने पहुंचे। तभी पीड़ित दंपति वहां आ पहुंच गए। सीपी ने उनकी समस्या सुनी। प्रार्थना पत्र लिया। उसके बाद उनके बेटे बहू के खिलाफ शांति भंग(151) में केस दर्ज किया। महिला थाने का फोर्स बुलाया।
उसके बाद दंपति को लेकर उनके घर गए। उनके बेटे बहू को फटकारा। हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। सीपी ने पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि अगर कभी कोई दिक्कत हो उनको वह कॉल कर सकते हैं।